लाइव न्यूज़ :

डीपीसीसी ने ई-कचरा निकालने वाली आठ अवैध इकाइयां सील कीं

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में ई-कचरा निकालने वाली आठ अवैध इकाइयों को सील कर दिया है। यह जानकारी शनिवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

डीपीसीसी ने कहा कि अधिकतर इकाइयां सीलमपुर, मुस्तफाबाद, दिलशाद गार्डन, शास्त्री पार्क और भगीरथी पार्क जैसे इलाकों में संचालित हो रही थीं।

बयान में कहा गया है, ‘‘डीपीसीसी, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और एसडीएम, सीलमपुर की एक टीम द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण में बुधवार को आठ इकाइयों को सील कर दिया गया।’’

डीपीसीसी ने अवैध ई-कचरा निकालने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। डीपीसीसी ने कहा कि ऐसी इकाइयों को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया जाएगा और पर्यावरण को क्षति पहुंचाने के लिए उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

उसने चेतावनी दी कि इस तरह के और भी अभियान संचालित किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं