लाइव न्यूज़ :

शाहदरा में कूड़ा गोदामों के संचालन को लेकर डीपीसीसी को फटकार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने आवश्यक अनुमति के बगैर शाहदरा के सोनिया विहार में कूड़ा गोदामों के संचालन से होने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीससी) को फटकार लगाई।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि डीपीसीसी संबंधित मुद्दे के समाधान में नाकाम रही है और उसने अपने वैधानिक कर्तव्यों की परवाह किये बिना लापरवाह ढंग से रिपोर्ट पेश की।

अधिकरण ने कहा कि डीपीसीसी ने केवल दो गोदामों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो उस आदेश के विपरीत है जिसमे कहा गया था कि सभी गोदाम मास्टर प्लान और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

पीठ ने कहा, “डीपीसीसी अध्यक्ष और सदस्य सचिव की जवाबदेही बनती है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले, हम डीपीसीसी के सदस्य सचिव, और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को प्रभावी उपचारात्मक कार्रवाई करने का एक और अवसर प्रदान करते हैं, जिसमें विफल रहने वाले अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होंगे और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।। डीपीसीसी के सदस्य सचिव, ईडीएमसी आयुक्त और दिल्ली पुलिस (पूर्वी रेंज) के विशेष आयुक्त मामले की अगली सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उपस्थित रहें।'''

पीठ ने मामले की सुनवाई 17 सितंबर तक स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया