लाइव न्यूज़ :

नोएडा में एक दुकान पर दर्जनों राउंड गोलीबारी, अवैध हथियार छोड़कर भागे बदमाश

By भाषा | Updated: October 17, 2021 13:01 IST

Open in App

नोएडा, 17 अक्टूबर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव डेयरी गुजरान में बीती रात कार सवार अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान पर दर्जनों राउंड गोली चलाई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार चालक की कार में गोली लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और बदमाशों की कार सेक्टर 150 के पास पलट गई। बदमाश कार में अवैध हथियार छोड़कर भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि बीती रात को कार में सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गांव डेयरी गुजरान में एक दुकान पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार की कार में उनकी गोली लगी। कार सवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस को देख बदमाश कार में सवार होकर वहां से भाग गए।

पांडे ने बताया कि सेक्टर 150 के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बदमाश कार के अंदर पिस्तौल, बंदूक तथा अन्य अवैध हथियार छोड़कर भाग गए।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों