लाइव न्यूज़ :

उत्तरकाशी में धार्मिक आयोजन में खाना खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:21 IST

Open in App

उत्तरकाशी, दो दिसंबर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील में एक धार्मिक आयोजन में खाना खाने के बाद एक दर्जन से अधिक परिवारों के 30 से 35 सदस्य बीमार पड़ गए ।

बड़कोट तहसील के क्वाल गांव में हुयी इस घटना में अधिकतर छोटे बच्चे प्रभावित हुए हैं जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडकोट लाया गया ।

बडकोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी का कारण विषाक्त भोजन लग रहा है और मेडिकल टीम जांच कर बीमारी का कारण पता लगाने में जुटी है ।

बीमार ग्रामीणों की संख्या को देखते हुए एंबुलेंस को भी बुलाया गया । उपजिलाधिकारी ने गांव में पहुंचने के बाद पुरोला और नौगांव से भी एंबुलेंस मंगवाई ।

ग्रामीणों ने बताया कि कल मंगलवार को गांव में पांडव नृत्य का धार्मिक आयोजन था जिसमें भाग लेने के बाद ग्रामीणों ने खाना खाया और प्रसाद आदि लेकर देर शाम अपने घरों को लौटे और थोडी देर बाद उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी । वहीं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सूचना मिलते ही जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी को गांव में तत्काल टीम भेजने और सभी को समय से उपचार देने के दिशा-निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है