लाइव न्यूज़ :

दहेज हत्या का मामला : पुलिस ने कब्र से खुदवाकर शव पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया

By भाषा | Updated: January 20, 2021 00:11 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 19 जनवरी पीलीभीत जिले के पूरनपुर में तीन दिन पहले दफनाई गयी महिला के शव को कब्र से निकलवाकर पुलिस ने मंगलवार को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है।

पूरनपुर पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने अपने दामाद और उसके परिजनों द्वारा हत्या कर शव को चुपके से दफनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने कब्रिस्तान में कब्र से निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले अशरा बी अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे पर लटकी मिली थी। उसके पति उवैश ने उसका शव रात में ही दफना दिया था।

पुलिस उपाधीक्षक पूरनपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में मंगलवार सुबह महिला के पिता इरशाद ने शिकायत दी।

महिला के पिता द्वारा शिकायत में लगाये गये आरोप के मुताबिक दहेज में बाइक और दो लाख की नगदी नहीं मिलने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और इसके बाद रात में ही उसके शव को कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया गया।

इरशाद की ओर से दी गई शिकायत के आधार पुलिस ने महिला के पति उवैश, जेठ चांद खां, आवाज मियां सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। इरशाद ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।

जिलाधिकारी ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरनपुर तहसीलदार विजय त्रिवेदी को निर्देश देकर कब्रिस्तान में शव को कब्र से निकालकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग