लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त कर्नल सहित कई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2021 15:51 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),19 अक्टूबर नोएडा थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 52 में रहने वाली एक महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर दहेज के लिए मारपीट की और उसका उत्पीड़न किया।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 52 में रहने वाले सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे रोहिल अहूजा का करीब सात वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला रश्मि का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस मामले में रश्मि की मां ने थाना सेक्टर 24 में उसके पति रुहेल अहूजा, ससुर सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि रश्मि अपनी छह वर्ष की बेटी के साथ मायके जाना चाह रही थी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को साथ नहीं भेज रहे थे।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को रश्मि को बेटी सहित मायके वालों के साथ भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है