पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:06 IST2021-01-08T13:06:09+5:302021-01-08T13:06:09+5:30

Dowry harassment case filed against four people including husband | पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

नोएडा, आठ जनवरी एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सौदामिनी नामक महिला ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति निशित शर्मा, ससुर अशोक शर्मा तथा सास व ननद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उनकी शादी गुजरात में हुई थी। ससुराल वाले शादी के समय से ही दहेज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dowry harassment case filed against four people including husband

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे