लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण को लेकर जनता के बीच आशंकाओं को दूर किया जाए: उप राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:29 IST

Open in App

चेन्नई, एक जुलाई उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को जनता के बीच टीकाकरण को लेकर आशंकाओं को दूर करने की जरूरत बताई तथा चिकित्सक बिरादरी के लोगों से टीके के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने की अपील की।

जानेमाने गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ जॉर्जी अब्राहम की लिखी पुस्तक ‘माई पेशेंट्स माई गॉड: जर्नी ऑफ ए किडनी डॉक्टर’ की पहली प्रति डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्राप्त करने के बाद नायडू ने जनता के कुछ वर्गों में, खासकर ग्रामीण क्षेत्र में टीका लगवाने को लेकर आशंकाओं पर ध्यान देने की जरूरत बताई।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ वर्गों में आशंकाओं को दूर किया जाना चाहिए तथा टीकाकरण को पूरे भारत में ‘जन आंदोलन’ बनाया जाना चाहिए।’’

उप राष्ट्रपति ने टीकाकरण के महत्व पर लोगों को शिक्षित करने की जरूरत बताते हुए सभी पक्षों से इस वर्ष के अंत तक सभी के टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र तथा राज्यों के बीच समन्वय का आह्वान करते हुए नायडू ने फिल्मी हस्तियों, खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोकप्रिय लोगों से साथ में आने और लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोविड-19 महामारी को हराने की कुंजी है और देश में 32 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं और इस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया गया है।

कोविड-19 से देशभर में करीब 1,500 चिकित्सा पेशेवरों की मृत्यु संबंधी भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के आंकड़े का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि यह इस पेशे के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

इस मौके पर उप राष्ट्रपति ने जानेमाने शिक्षाविद, चिकित्सक तथा स्वतंत्रता सेनानी डॉ बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि दी जिनकी जयंती को ‘डॉक्टर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू