लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के स्वदेशी विकसित टीका लेने के बाद इसके दुष्प्रभाव को लेकर संदेह समाप्त हो जाने चाहिए: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: March 1, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी तौर पर विकसित कोविड-19 टीका लिया है जिसके बाद उसके दुष्प्रभावों को लेकर लोगों में जो संदेह हैं वे सभी दूर हो जाने चाहिए।

हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण के कारण अब तक किसी की भी मौत नहीं हुई है।

हर्षवर्धन ने कहा कि यदि टीका लेने के कुछ दिनों बाद कोई मौत होती है, तो इसे टीकाकरण से नहीं जोड़ा जा सकता है क्योंकि प्रत्येक ऐसी मृत्यु की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि वह मंगलवार को टीका लगवाएंगे और साथ ही 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 और उससे अधिक आयु के लोगों से अपील की कि वे तत्काल टीका लगवायें।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘टीके बारे में कोई संदेह नहीं है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। टीके के कारण कोई मौत होने का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। टीका लेने के कुछ दिन बाद यदि कोई मौत होती है, तो उसे टीकाकरण से नहीं जोड़ा जा सकता क्योंकि प्रत्येक ऐसी मृत्यु की वैज्ञानिक जांच की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक द्वारा स्वदेशी तौर पर विकसित कोवैक्सीन टीका लेकर प्रधानमंत्री ने दुष्प्रचार फैलने की किसी भी स्थिति को समाप्त कर दिया है और इससे लोगों के दिमाग से टीके के बारे में संकोच भी समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह