लाइव न्यूज़ :

नवी मुंबई में कोविड मामलों की दोगुने होने की दर 3,196 दिन पहुंची

By भाषा | Updated: November 10, 2021 12:29 IST

Open in App

ठाणे, 10 नवंबर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की दर में सुधार हुआ है। संक्रमण के मामले अब 3,196 दिनों में दोगुने हो रहे हैं जबकि एक महीने पहले यह अवधि तीन हजार दिन की थी।

नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) आयुक्त अभिजीत बांगर ने एक विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी आठ नवंबर को कम हो कर 308 रह गई जबकि इस साल 11 अप्रैल को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,605 पहुंच गई थी।

उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते दिवाली के दौरान पांच नवंबर को नवी मुंबई में 16 नए मामले दर्ज हुए जो महामारी की शुरुआत के बाद सबसे कम हैं।

महानगरपालिका के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पिछले साल महामारी के प्रकोप के बाद कोविड-19 के मामले लगभग 30 दिनों में दोगुना हो रहे थे।

उन्होंने कहा कि मामले दोगुने होने की दर धीमी हुई और एक महीने पहले यह तीन हजार दिन हो गई तथा इसमें और सुधार हुआ है और यह अब 3,196 दिन हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल