लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बढ़ते संक्रमण के बीच आई अच्छी खबर, लॉकडाउन से पहले 3.4 दिन में दोगुने हो रहे थे कोरोना मरीज, अब लग रहा है 10 दिन

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 18:37 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने की दर में सुधार होने की जानकारी देते हुए बताया कि अब डबलिंग रेट 10 दिन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन लागू होने से पहले 3.4 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुना हो रही थी।दो सप्ताह से पहले जो डबलिंग रेट 9 दिन था वो अब 10 दिन का हो गया है।

कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक देश में 23452 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1752 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर है कि कोरोना के संक्रमितों के मामले दोगुने होने में अब 10 दिनों का समय लग रहा है, जो लॉकडाउन के पहले 3.4 दिन लग रहा था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी होने की दर में सुधार होने की जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन लागू होने से पहले 3.4 दिन में संक्रमितों की संख्या दोगुना हो रही थी, जबकि अब 10 दिन में मरीज दोगुना हो रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेस में नीति आयोग के सदस्य और एम्पावर्ड ग्रुप 1 के चेयरमैन डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि बीते एक महीने में देश ने कोरोना वायरस को रोकने में काफी हद तक सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि वो कहते हैं कि दो सप्ताह से पहले जो डबलिंग रेट 9 दिन था वो अब 10 दिन का हो गया है।

वीके पॉल ने बताया कि लॉकडाउन लागू से से पहले दिन दिन में (21 मार्च के बाद से) डबलिंग रेट 3.3 से 3.4 दिन था। 25 मार्च को लॉकडाउन लागू होने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को लागू करने के बाद लगातार गिरावट देखी गई। लॉकडाउन के दो सप्ताह बाद डबलिंग रेट करीब 5 दिन पहुंच गया, जो अब लगभग 10 दिन हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का ताजा आंकड़ों क अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1752 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस दौरान देश भर में इस बीमारी की वजह से 37 लोगों की मौत भी हुई हैं। भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23452 हो गई है, जिसमें से 724 लोगों की मौत हो गई है और इस महामारी से 4813 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं