लाइव न्यूज़ :

दोहरे उत्परिवर्तन वाला कोरोना वायरस तेजी से दक्षिण भारत में फैल रहा है: वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के वैज्ञानिकों ने मंगलवार को कहा कि दोहरे उत्परिवर्तन वाले स्वरूप के तौर पर जाना जाने वाला कोरोना वायरस का बी.1.617 स्वरूप दक्षिण भारत में तेजी से एन440के स्वरूप की जगह ले रहा है।

सीसीएमबी के पूर्व निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि दोहरा उत्परिवर्तन वाला स्वरूप अब कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में प्रभावी स्वरूप है।

इस साल पूर्व में करीब 5000 स्वरूपों के व्यापक विश्लेषण के बाद सीसीएमबी ने पाया था कि एन440के अन्य स्वरूपों के मुकाबले दक्षिणी राज्यों में काफी फैल रहा है।

सीसीएमबी से जुड़ी वैज्ञानिक दिव्या तेज सोपाती ने कहा कि लेकिन केरल समेत अन्य राज्यों में बी.1.617 स्वरूप तेजी से एन440के की जगह ले रहा है।

सोपाती ने ट्वीट किया, “भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर में एन440के की वंशावली ज्यादा प्रभावी नहीं है। पहली लहर और उसके बाद दक्षिण भारत में एन440के का उत्परिवर्तन चिंता का विषय था लेकिन अभी के आंकड़े यह दिखाते हैं कि बी1617 और बी117 जैसे नए स्वरूपों ने इसकी जगह ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो