लाइव न्यूज़ :

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, कई लोग घायल

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:15 IST

Open in App

मथुरा, आठ नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते औरैया से दिल्ली जा रही निजी डबल डेकर बस सोमवार को आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि सोमवार तड़के चार बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब आगरा की तरफ से दिल्ली की ओर जा रही औरेया की डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों में से चार की हालत चिकित्सकों ने चिंताजनक बताई है।

उन्होंने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं, बस में फंसे लोग केबिन का गेट स्वत: बंद हो जाने के कारण आपातकालीन खिड़की से कूदकर निकले। इसी बीच आसपास के गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्हीं में से एक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

एसपी ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल यात्रियों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए एक्सप्रेस-वे अधिकरण कर्मियों के पास न तो एंबुलेंस मिल सकी और न ही दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाने के लिए समय से क्रेन मिल सकी। एक ट्रैक्टर की मदद से जैसे-तैसे दोनों वाहनों को हटाया गया जिसके बाद अन्य वाहनों के लिए रास्ता खुल सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग