लाइव न्यूज़ :

डोटासरा ने ऑक्सीजन व टीकों की आपूर्ति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:47 IST

Open in App

जयपुर, 15 मई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को ऑक्सीजन और कोरोना टीकाकरण के लिए टीके की आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में इन जरूरी चीजों की कमी है और केंद्र को इस समस्या का हल निकालना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिले।

डोटासरा ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या के आधार पर राज्य को 795 टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन की जरूरत है जबकि उसे केवल 365 टन ऑक्सीजन मिल रहा है। केंद्र ने 140 टन अतिरिक्त ऑक्सीजन आवंटित किया है, लेकिन जिस प्लांट से यह ऑक्सीजन आना है वह हजारों किलोमीटर दूर स्थित है।

संवाददाताओं से बातचीत में डोटासरा ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह विदेशों से टीके खरीदकर राज्यों को उपलब्ध करवाए।

डोटासरा ने यहां राजस्थान प्रदेश कमेटी के जयपुर कार्यालय में चल रहे कोरोना वार रूम में कार्यरत लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान चिकित्सकीय ऑक्सीजन व टीकों की कमी से जूझ रहा है जो कि केंद्र सरकार के हाथ में है। सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर जनता को मास्क, दवाओं के किट बांटे जाएंगे। कांग्रेस का हर विधायक दो-दो एंबुलेंस दान करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भी कोरोना के दौरान लोगों की मदद के लिए अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन उनकी शिकायत राज्य से चुने गए सभी 25 सांसदों से हैं जिनमें से तीन केंद्रीय मंत्री भी हैं कि वे केंद्र से राज्य को मदद दिलाने के लिए कुछ नहीं कर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर