लाइव न्यूज़ :

डोटासरा ने निजी शिक्षण संस्थाओं से ऑक्सीजन संयंत्र के आर्थिक मदद की अपील की

By भाषा | Updated: April 30, 2021 00:56 IST

Open in App

जयपुर, 29 अप्रैल राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कोरोना महामारी को देखते हुए राज्य की निजी शिक्षण संस्थाओं से आर्थिक सहयोग मांगा है।

डोटासरा ने ट्वीट किया,' कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के सभी निजी शिक्षण संस्थान, कोचिंग सेंटर और अन्य भामाशाहों से अपील करना चाहूंगा कि जिलों में ऑक्सीजन प्लांट और अन्य सुविधाओं के लिए यथासंभव आर्थिक मदद करें।'

डोटासरा के अनुसार,' आप सभी ने पहले भी सरकार का सहयोग किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार भी जनहित में इस मदद में पीछे नहीं हटेंगे।'

इसके साथ ही डोटासरा ने जनसहयोग के इस अभियान में पहल करते हुए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य भामाशाह आगे आएँगे और कोरोना संक्रमण को रोकने की लड़ाई में सरकार के हाथ मज़बूत करेंगे।

वहीं डोटासरा की इस अपील के बाद सीकर के निजी शिक्षण संस्थान संघ ने सीकर में ऑक्सीजन प्लांट के लिए एक करोड़ रुपये का सहयोग देने की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह