लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 टीकों की खुराक 113.61 करोड़ के पार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में दिये जाने वाले कोविड-19 टीकों की खुराक बुधवार को 113.61 करोड़ को पार कर गई।

मंत्रालय ने कहा कि शाम सात बजे तक टीकों की कुल 61,21,626 खुराक दी जा चुकी हैं।

इसने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ ही दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में सबसे कमजोर जनसंख्या समूहों को कोविड -19 से बचाने के लिए एक उपकरण के रूप में टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और इसकी निगरानी उच्चतम स्तर पर की जाती है।

स्वास्थ्यकर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहले चरण में टीका लगाने के साथ ही देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को प्रारंभ किया गया था । इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के बीमार लोगों के लिये शुरू किया गया ।

इसके बाद देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया और एक महीने के बाद एक मई से 18 साल या उससे ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरूआत की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?