लाइव न्यूज़ :

द्वार पर सेवाओं की आपूर्तिः दिल्ली सरकार को जून तक 55 लाख आवेदन प्राप्त हुए

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दिल्ली सरकार को द्वार पर सेवाओं की आपूर्ति (डोर स्टेप डिलिवरी) सेवा का लाभ लेने के लिए इस साल जून तक करीब 55 लाख आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण इस साल जनवरी से मई के बीच के महीनों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि जाति प्रमाणपत्र घर पर ही प्राप्त करने के लिए सबसे अधिक 14,32,480 आवेदन मिले। इसके बाद आय प्रमाणपत्र के लिए 13.32 लाख आवेदन प्राप्त हुए।

एक अधिकारी ने कहा, '' हमें आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र व मजदूर पंजीयन प्रमाणपत्र जैसी सरकारी सेवाओं को घर उपलब्ध कराने को लेकर करीब 55.10 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। पिछले साल लॉकडाउन के चलते पांच महीने से अधिक समय के लिए घर पर प्राप्त होने वाली इन सेवाओं के बंद रहने के बावजूद ये उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं।''

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने फरवरी 2019 में अपनी कई सेवाओं का लाभ घर पर ही उपलब्ध कराने की शुरुआत की थी। शुरुआत में 30 सेवाएं इसके तहत ली गई थी, जिनमें बाद में कई और को जोड़ा गया। हेल्पलाइन संख्या 1076 के जरिये इनका लाभ लिया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे