लाइव न्यूज़ :

31 दिसंबर से बंद हो जाएगा दूरदर्शन का लघु प्रसारण केंद्र, ग्रामीण क्षेत्रों में मनोरंजन का सबसे सस्ता और सुलभ माध्यम

By नईम क़ुरैशी | Updated: December 1, 2021 16:36 IST

31 मार्च 2022 को बंद होने वाली एचपीटी और एलपीटी (ऑनलाॅग ट्रान्समीटर्स) अब आने वाले 31 दिसंबर 2021 को बंद होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र बंद होने से एंटीना से डीडी एमपी का प्रसारण भी बंद हो जाएगा. सरकार ने प्राइवेट केबल और डीटीएच ऑपरेटरों के हवाले कर दिया है. नई दिल्ली ने पत्र जारी कर अनुप्रसारण केंद्र शाजापुर सहित देशभर के तक़रीबन एक सो केंद्र बंद करने का आदेश दिया है.

शाजापुर:केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मनोरंजन का सबसे सस्ता और सुलभ माध्यम दूरदर्शन के लगभग 100 अनुप्रसारणन केंद्र 31 दिसंबर से बंद करने जा रही है. इसमें इंदौर के अधिनस्थ शाजापुर भी शामिल है.पहले 31 मार्च 2022 को बंद होने वाली एचपीटी और एलपीटी (ऑनलाॅग ट्रान्समीटर्स) अब आने वाले 31 दिसंबर 2021 को बंद होंगे.

 

केंद्र बंद होने से एंटीना से डीडी एमपी का प्रसारण भी बंद हो जाएगा. पहले दर्शकों को दूरदर्शन के फ्री सिग्नल से मनोरंजन और समाचारों की सुविधा थी, वे अब डिश एंटीना और सेटअप बॉक्स बाजार से ख़रीदकर मनोरंजन कर सकेंगे. यानि कि मुफ़्त मनोरंजन भी अब सरकार ने प्राइवेट केबल और डीटीएच ऑपरेटरों के हवाले कर दिया है. 

प्रसार भारती के अनुमोदन के बाद दूरदर्शन महा निदेशालय नई दिल्ली ने पत्र जारी कर अनुप्रसारण केंद्र शाजापुर सहित देशभर के तक़रीबन एक सो केंद्र बंद करने का आदेश दिया है. इसका सीधा फायदा प्राइवेट केबल ऑपरेट को होगा और गरीबों को मुफ़्त मनोरंजन से वंचित होना पड़ेगा.

अनुप्रसारण केंद्र बंद होने से सेकड़ों कर्मचारियों का क्या होगा ये भी सरकार ने स्पष्ट नही किया है. इस मामले मे सहायक निदेशक अभि. दूरदर्शन केंद्र इंदौर विवेक दि कस्तुरे ने बताया कि दूरदर्शन महानिदेशालय के आदेश के मुताबिक़ लघु शक्ति प्रेषित शाजापुर से दूरदर्शन के "डीडी एमपी" कार्यक्रम का प्रसारण 31 दिसंबर 2021 की मध्य रात्रि से बंद कर दिया जाएगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?