लाइव न्यूज़ :

दूरदर्शन और आकाशवाणी ने शुरू किया POK के मौसम का हाल बताना, भारत के कदम को पाकिस्तान ने किया अस्वीकार

By भाषा | Updated: May 9, 2020 05:44 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान के बीच राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के रूप में दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा भारत के संपूर्ण क्षेत्र के समग्र मौसम संबंधी खबरों का प्रसारण अहम हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी प्रसारक दूरदर्शन (डीडी) और आकाशवाणी ने शुक्रवार से अपने प्राइम टाइम न्यूज बुलेटिन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित के मौसम की खबरें प्रसारित करना शुरू कर दिया है। डीडी और आकाशवाणी पर मौसम संबंधी खबरों में पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल होती हैं।

सरकारी प्रसारक दूरदर्शन (डीडी) और आकाशवाणी ने शुक्रवार से अपने प्राइम टाइम न्यूज बुलेटिन में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित के मौसम की खबरें प्रसारित करना शुरू कर दिया है। डीडी और आकाशवाणी पर मौसम संबंधी खबरों में पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल होती हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान के बीच राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक के रूप में दूरदर्शन और आकाशवाणी द्वारा भारत के संपूर्ण क्षेत्र के समग्र मौसम संबंधी खबरों का प्रसारण अहम हो गया है।

बयान में कहा गया है कि डीडी न्यूज रोजाना अपने सुबह और शाम के न्यूज बुलेटिन में मौसम संबंधी खबरें देता है। आकाशवाणी में भी उसके प्रमुख बुलेटिनों में दिनभर की मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं। उसमें कहा गया है, ‘‘इन मौसम सबंधी खबरों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गिलगित से लेकर गुवाहाटी तक, बाल्टिस्तान से लेकर पोर्टब्लयेर तक देश के चप्पे-चप्पे की बारीकियां होती हैं और विभिन्न स्थानों के तापमान एवं अन्य मौसम संबंधी जानकारियां होती हैं।’’

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकारी प्रसारक ने यह परिपाटी शुरू की है और निजी चैनल भी ऐसा कर सकते हैं। इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहले के प्रारूप से हटते हुए अपने पूर्वानुमानों में पीओके के शहरों को भी शामिल किया। यह घटनाक्रम बड़ा अहम है क्योंकि भारत ने दृढ़ता के साथ कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर उसका है। 

पीओके के मौसम का हाल बताने के भारत के कदम को पाकिस्तान ने अस्वीकार किया

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगिट के मौसम का हाल बताने वाली रिपोर्ट देने के भारत के कदम को पाकिस्तान ने शुक्रवार को अस्वीकार कर दिया। सरकारी प्रसारणकर्ता दूरदर्शन तथा आकाशवाणी ने शुक्रवार से अपने प्राइम टाइम समाचार बुलेटिन में पीओके के इन क्षेत्रों के मौसम का हाल बताना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत द्वारा पिछले साल जारी किए गए कथित ‘राजनीतिक नक्शों’ की तरह ही उसका यह कदम भी कानूनन निरर्थक है।

 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टइंडियापाकिस्तानमौसमजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं