लाइव न्यूज़ :

सफलता के बारे में ज्यादा सोचकर खुद को दबाव में नहीं डालना चाहता: रोहित सराफ

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:01 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई अभिनेता रोहित सराफ अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशंसकों को देते हैं, लेकिन साथ ही उनका मानना है कि उनकी खुद के प्रति भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह खुश रहें और अपने काम का लुत्फ उठाएं।

‘डियर जिंदगी’ और ‘द स्काई इज़ पिंक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके 24 वर्षीय सराफ को पहचान अनुराग बासु की फिल्म ‘लूडो’ से मिली। अभिनेता नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में भी नजर आए थे।

सराफ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि उनके लिए यह सबसे बड़ी बात है कि रोज सुबह उठाने के साथ ही इस बात को महसूस करना कि हजारों लोग तुम्हें प्यार करते हैं और तुम्हारा समर्थन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अभिनेताओं को दूर से देखते हुए बड़ा हुआ हूं लेकिन हमेशा उन्हें अपने करीब महसूस किया। मुझे लगता है कि अब उनके साथ काम करने का मौका पाना मुझे अभी तक मिले सबसे बड़े अवसरों में से एक है।’’

नेपाल में जन्मे अभिनेता ने कहा कि अब दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। हालांकि वह किसी दबाव में नहीं आना चाहते।

सराफ ने कहा, ‘‘ इस तरह सोचने से मुझे दबाव महूसस होगा। बहुत लोगों के प्रति मेरी जिम्मेदारी है लेकिन मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी खुद के प्रति है। मैं जो कर रहा हूं उसमें मुझे खुश रहने की जरूरत है। मैं जो कर रहा हूं उसका पूरा लुत्फ उठा रहा हूं इसलिए मैं दबाव के बारे में नहीं सोचता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं एक ऐसा इंसान हूं जो बुहत सोचता हूं इसलिए सोच-सोचकर ऐसे मुकाम पर नहीं पहुंचना चाहता, जहां खुद से ही कहानियां गढ़ना शुरू कर दूं....।’’

अभिनेता अब नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फील्स लाइक इश्क’ में नजर आएंगे, जो 23 जुलाई को रिलीज होगी। सीरीज की छह कहानियों में से सराफ ‘स्टार होस्ट’ में नजर आएंगे। उनकी कहानी का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता