लाइव न्यूज़ :

नहीं चाहती कि राधिका आप्टे के प्रदर्शन से मेरी तुलना हो: नाभा नतेश

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, 19 सितंबर अभिनेत्री नाभा नतेश का कहना है कि वह तेलुगु में बनी हिंदी फिल्म ‘अंधाधुन’ के रीमेक को एक नई फिल्म मानती हैं और वह अपने अभिनय की मूल फिल्म के किरदार से तुलना नहीं चाहती हैं।

‘अंधाधुन’ का तेलुगु में ‘माइस्ट्रो’ नाम से रीमेक बना है, जिसमें सोफी का किरदार नतेश ने निभाया है। मूल फिल्म में यह किरदार राधिका आप्टे ने निभाया था। 2018 में आई ‘अंधाधुन’ को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया था।

नतेश ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह इस चक्कर में पड़ने से बची हैं कि आप्टे ने किरदार को किस तरह से निभाया था। उनकी कोशिश है कि चरित्र में नयापन बना रहे।

उन्होंने कहा, “ मैं इससे तुलना नहीं चाहती थी कि उन्होंने (आप्टे) मूल फिल्म में किरदार को किस तरह से निभाया है। चरित्र को लेकर मेरी कोशिश उस शख्स की मानसिकता को समझने की थी जिसे एक दृष्टिबाधित व्यक्ति से प्यार हो जाता है।”

‘माइस्ट्रो’ में नितिन भी हैं जो दृष्टिबाधित पियानो वादक हैं। यह किरदार मूल फिल्म में आयुष्मान खुराना ने निभाया था।

इस फिल्म के निर्देशक मेरलपका गांधी हैं और निर्माता ‘श्रेष्ठ मूवीज़’ है। इसका प्रसारण डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर किया जा रहा है। फिल्म में तमन्ना भाटिया भी हैं। मूल फिल्म में उनका किरदार तब्बू ने निभाया था। ‘अंधाधुन’ फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं