लाइव न्यूज़ :

जद (एस) को वोट नहीं दें : सिद्धरमैया ने अल्पसंख्यक समुदाय से कहा

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:06 IST

Open in App

विजयपुरा (कर्नाटक), 19 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं से अपील की कि हंगल एवं सिंदगी विधानसभा उपचुनावों में जद (एस) को एक भी वोट नहीं दें क्योंकि क्षेत्रीय दल को वोट देने का मतलब है भाजपा को वोट देना।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि जद(एस) दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जानबूझकर अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार उतार रहा है ताकि भाजपा को सहयोग मिल सके।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘जद(एस) ने भले ही अपने उम्मीदवार को उतारा है, लेकिन सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। जद (एस) ने जीत के इरादे से उम्मीदवार नहीं उतारा है। उन्होंने भाजपा को मदद करने के लिए उम्मीदवार उतारा है। यह मैं नहीं कह रहा हूं, ऐसा लोग कह रहे हैं।’’

सिंदगी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जद (एस) के निशाने पर रही है और कहा कि इस वर्ष हुए बासवकल्याण उपचुनाव के दौरान क्षेत्रीय दल ने एक मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा था जिसे आठ हजार वोट मिले और इस कारण कांग्रेस को हारना पड़ा।

जद (एस) ने सिंदगी से 33 वर्षीय परास्नातक नाजिया शकील अहमद अंगदी और हंगल से 35 वर्षीय बी.ई., एम.टेक स्नातक उम्मीदवार नाजिया शेख को चुनाव मैदान में उतारा है।

उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे जबकि मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल