लाइव न्यूज़ :

परिसीमन आयोग पर भरोसा नहीं : महबूबा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 21:15 IST

Open in App

जम्मू, 18 दिसंबर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि उन्हें परिसीमन आयोग पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहा है।

उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया और कहा कि "पीडीपी इस तरह के कदमों से डरने वाली नहीं है।

महबूबा ने राजौरी जिले में एक युवा सम्मेलन को संबोधित करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "जहां तक ​​परिसीमन आयोग का सवाल है, यह भाजपा का आयोग है। उनका प्रयास अल्पसंख्यक के खिलाफ बहुसंख्यक को खड़ा करने तथा लोगों को और अधिक शक्तिहीन करने का है। वे भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए (विधानसभा) सीट की संख्या को इस तरह से बढ़ाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को परिसीमन आयोग पर कोई भरोसा नहीं है।

अगले सप्ताह नई दिल्ली में परिसीमन आयोग के सहयोगी सदस्यों की बैठक में भाग लेने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "यह उनका निर्णय है तथा मैं इसके बारे में और क्या कह सकती हूं।"

जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा कृषि भूमि को गैर-कृषि उद्देश्यों में बदलने के लिए भूमि उपयोग कानूनों में बदलाव किए जाने के मुद्दे पर महबूबा ने दावा किया कि यह एक गलत निर्णय है और "भाजपा के छिपे हुए एजेंडे की साजिश" का हिस्सा है।

उन्होंने आरोप लगाया, "वे चाहते हैं कि बाहर से अधिक से अधिक लोग आएं और जनसांख्यिकीय परिवर्तन के लिए यहां जमीन खरीदें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है