लाइव न्यूज़ :

दलगत राजनीति की वेदी पर बौद्धिक स्वतंत्रता की बलि मत चढ़ाइए: शशि थरूर

By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर कांग्रस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि दलगत राजनीति की वेदी पर बौद्धिक स्वतंत्रता की बलि नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मानना “मूर्खतापूर्ण” है कि किसी के विचारों की अनदेखी कर आप उन्हें हरा सकते हैं।

थरूर के बयान को एक तरह से कन्नूर विश्वविद्यालय के उस निर्णय के समर्थन में देखा जा रहा है, जिसके अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक एम एस गोलवलकर और हिन्दू महासभा के नेता विनायक दामोदर सावरकर की पुस्तकों के अंश को शासन तथा राजनीति पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

विश्वविद्यालय के इस निर्णय की विभिन्न छात्र संगठनों ने आलोचना करते हुए विश्वविद्यालय का ‘भगवाकरण’ किये जाने का आरोप लगाया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा था कि उनकी सरकार उन नेताओं और विचारों को महिमामंडित नहीं करेगी, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को पीठ दिखाई थी।

थरूर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “बौद्धिक स्वतंत्रता का हमारे समाज में इतना महत्व है कि दलगत राजनीति की वेदी पर उसकी बलि नहीं दी जा सकती। यह मानना मूर्खतापूर्ण है कि किसी के विचारों की अनदेखी कर आप उन्हें हरा सकते हैं। मैंने अपनी पुस्तकों में सावरकर और गोलवलकर को उद्धृत किया है और उनका खंडन किया है।”

उन्होंने कहा कि उनके कुछ दोस्तों ने उनके इस रुख की आलोचना की कि अकादमिक स्वतंत्रता ‘‘हमें पढ़ने, समझने और हर दृष्टिकोण पर चर्चा करने का अवसर देती है, उनसे भी जिनसे हम सहमत नहीं होते।’’

थरूर ने पोस्ट में लिखा है, “अगर हम सावरकर और गोलवलकर को पढ़ेंगे नहीं, तो किस आधार पर उनके विचारों का खंडन करेंगे? कन्नूर विश्वविद्यालय में (रवींद्रनाथ) टैगोर और (महात्मा) गांधी के बारे में भी पढ़ाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग