लाइव न्यूज़ :

नेहा भसीन से नजदीकी पर कोई अफसोस नहीं : प्रतीक सहजपाल

By भाषा | Updated: October 4, 2021 12:14 IST

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर अभिनेता-मॉडल प्रतीक सहजपाल ने कहा कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ में उनके साथ दोस्ती को लेकर गायिका नेहा भसीन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है जो गलत है।

पिछले महीने समाप्त हुए ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजदीकी को लेकर प्रतीक और नेहा भसीन खबरों में रहे। कुछ खबरों में उनके बीच प्रेम प्रसंग चलने की भी बात कही गयी।

हालांकि कुछ लोगों ने भसीन के शादीशुदा होने का हवाला देते हुए उन पर निशाना भी साधा।

प्रतीक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह दु:खद है कि गायिका को लेकर अनुचित टीका टिप्पणी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नेहा मेरे साथ बिना शर्त खड़ी रहीं और मैं इसकी सराहना करता हूं। बाहर जो कुछ हुआ, मुझे उसके लिए खेद है क्योंकि मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था।’’

प्रतीक ने कहा, ‘‘अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं अफसोस जता चुका हूं लेकिन मुझे उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई खेद नहीं है क्योंकि यह पवित्र और अच्छी भावनात्मक दोस्ती का रिश्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल