लाइव न्यूज़ :

समानांतर या नायक के किरदारों में बंधना पसंद नहीं है: दिव्येंदु

By भाषा | Updated: November 7, 2020 19:01 IST

Open in App

मुंबई, सात नवंबर अभिनेता दिव्येंदु का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर वह अपनी ऊर्जा का उपयोग अपने किरदार को समझने में करना चाहते हैं। किरदार नायक का हो या कोई समानांतर चरित्र, उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता।

लव रंजन की 2011 में आयी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले दिव्येंदु फिलहाल अमेजन प्राइम की सीरीज ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में शानदार अदाकारी के लिए प्रशंसा बटोर रहे हैं।

37 वर्षीय अभिनेता का कहना है कि जब परतदार और दिलचस्प किरदारों की बात आती है तो वह “स्वार्थी” हो जाते हैं।

दिव्येंदु ने पीटीआई-भाषा को बताया, “एक कलाकार के तौर पर मैं बहुत स्वार्थी हूं। अगर किरदार अच्छा है तो मैं उसे समझना चाहता हूं, मुझे किरदार के नायक या सहायक समानांतर होने से फर्क नहीं पड़ता। आपको इन चीजों से परे उठने की कोशिश करनी चाहिए।”

अभिनेता का मानना है कि ओटीटी मंचों ने कलाकारों को उनके किरदारों को गहराई से समझकर निभाने का मौका दिया है।

उन्होंने कहा, “पूरी सीरीज में आठ-नौ एपिसोड होते हैं और हर किरदार को पूरा स्थान और सम्मान मिलता है। यह सिनेमा की तरह नहीं है जहां आपको दो-ढाई घंटे में फिल्म पूरी करनी होती है। ओटीटी पूरी तरह से किरदारों पर केंद्रित है।” दिव्येंदु फिलहाल अपनी नई सीरीज ‘बिच्छू का खेल’ के प्रचार में व्यस्त हैं। यह सीरीज अपराध, प्रतिशोध और राजनीति पर आधारित है।

अभिनेता ने जोर देकर कहा कि इस समय दर्शकों को अपराध और प्रतिशोध वाली कहानियां पसंद आ रही हैं।

उन्होंने कहा, “यह एक नई शैली है जिसे हम भुना रहे हैं। इस समय के लेखक और फिल्मनिर्माता उत्तर प्रदेश जैसे अन्य प्रदेशों के छोटे कस्बों से निकल कर आ रहे हैं और उनकी कहानियां उनके आसपास हो रही घटनाओं पर आधारित होती हैं । इसी वजह से उनमें वास्तविकता और गहराई होती है।”

दिव्येंदु ने कहा, “यह दुनिया मेरी दनिया से बिल्कुल अलग है लेकिन मुझे ये घटनाएं और कहानियां आकर्षित करती हैं।”

उन्होंने बताया कि ‘बिच्छू का खेल’ 18 नवंबर से आल्टबालाजी पर प्रसारित होगा और यह मिर्जापुर से बिल्कुल अलग है लेकिन दोनों में विषय को लेकर समानाताएं हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा किरदार एकदम शांत और सौम्य है। वह दिमाग की बजाय दिल से सोचता है। यह सीरीज फिल्मी संवादों और 80-90 के दशक के संगीत के साथ एकदम अलग है।”

दिव्येंदु ने बताया, “यह एक लड़के की कहानी है जो लेखक बनना चाहता है। लेकिन एक दिन उसे पता चलता है कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। अब उसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह किसने और क्यों किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव