लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत निराशा जनता के साथ संवाद को प्रभावित नहीं करे: केरल के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 3, 2021 23:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन अक्टूबर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को राज्य में पुलिस बल से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनकी व्यक्तिगत निराशा जनता के साथ उनके संवाद को प्रभावित न करे।

विजयन ने कोविड-19 महामारी से लड़ने में पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए उनसे ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होने को कहा, जो बल की प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस अधिकारियों के भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को गंभीरता से लेती है और उन्हें उनके अधिकार क्षेत्र को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने को कहा।

विजयन की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुराने सामान का कारोबार करने वाले मोनसन मावुंकल के साथ कथित संबंधों को लेकर जांच के घेरे में हैं।

मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी से लेकर पुलिस महानिदेशक स्तर तक के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में बल के सदस्यों को आगाह किया कि उनकी गतिविधियों पर जनता बारीकी से नजर रखे हुए है और वे जनता के साथ विनम्र रहें।

उन्होंने कहा कि भू-माफिया और रियल एस्टेट के साथ कुछ अधिकारियों का अपवित्र गठजोड़ पुलिस की छवि खराब कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे