लाइव न्यूज़ :

रोमांटिक हीरो की छवि पर कैसी प्रतिक्रिया दूं, समझ नहीं आता: आर माधवन

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:52 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 11 दिसंबर अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह नहीं जानते कि रोमांटिक हीरो की उनकी छवि को लेकर उन्हें जो तवज्जो मिली है, उसपर वह कैसी प्रतिक्रिया दें और इस बारे में वह केवल सौभाग्यशाली और धन्य महसूस करते हैं।

माधवन तमिल फिल्म ''मिन्नाले'', हिंदी फिल्मों ''रहना है तेरे दिल में'' व ''तनु वेड्स मनु'', ''अलैपाय्यूट'' और ''दम दम दम'' जैसी रोमांटिक फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिये इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि लोग उन्हें अब भी एक रोमांटिक हीरो के तौर पर पसंद करते हैं।

अभिनेता ने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा, ''मैं 52 वर्ष का होने जा रहा हूं। मेरे बाल और भी सफेद हो गए हैं। यह सब मजाकिया लगता है। मैं नहीं जानता कि तब क्या प्रतिक्रिया दूं जब एक मां और उसकी बेटी दोनों मेरे बारे में एक जैसा सोचें। मैं बहुत आभारी और धन्य महसूस करता हूं।''

माधन वेब सीरीज ''डीकपल'' में अभिनेत्री सुरवीन चावला के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। इस कार्यक्रम की कहानी तलाक के मुहाने पर खड़े पति-पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज का निर्माण मनु जोसेफ जबकि निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है। माधवन ने इसमें लेखक का किरदार निभाया है।

अभिनेता ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें सिनेमा जगत के कुछ बेहतरीन लोगों के साथ काम करना है।

उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए एक बहुत ही शानदार यात्रा रही है। मुझे कुछ ऐसे लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है, जो मुझे नहीं लगता कि किसी को आसानी से मिलता है। फिल्म जगत में मेरा कोई नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे दर्शकों का इतना प्यार और उन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिनके साथ मैं काम करना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए