लाइव न्यूज़ :

रोमांटिक हीरो की छवि पर कैसी प्रतिक्रिया दूं, समझ नहीं आता: आर माधवन

By भाषा | Updated: December 11, 2021 17:07 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 11 दिसंबर अभिनेता आर माधवन का कहना है कि वह नहीं जानते कि रोमांटिक हीरो की उनकी छवि को लेकर उन्हें जो तवज्जो मिली है, उसपर वह कैसी प्रतिक्रिया दें और इस बारे में वह केवल सौभाग्यशाली और धन्य महसूस करते हैं।

माधवन तमिल फिल्म ''मिन्नाले'', हिंदी फिल्मों ''रहना है तेरे दिल में'' व ''तनु वेड्स मनु'', ''अलैपाय्यूट'' और ''दम दम दम'' जैसी रोमांटिक फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिये इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि लोग उन्हें अब भी एक रोमांटिक हीरो के तौर पर पसंद करते हैं।

अभिनेता ने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा, ''मैं 52 वर्ष का होने जा रहा हूं। मेरे बाल और भी सफेद हो गए हैं। यह सब मजाकिया लगता है। मैं नहीं जानता कि तब क्या प्रतिक्रिया दूं जब एक मां और उसकी बेटी दोनों मेरे बारे में एक जैसा सोचें। मैं बहुत आभारी और धन्य महसूस करता हूं।''

माधन वेब सीरीज ''डीकपल'' में अभिनेत्री सुरवीन चावला के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। इस कार्यक्रम की कहानी तलाक के मुहाने पर खड़े पति-पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज का निर्माण मनु जोसेफ जबकि निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया है। माधवन ने इसमें लेखक का किरदार निभाया है।

अभिनेता ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें सिनेमा जगत के कुछ बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए एक बहुत ही शानदार यात्रा रही है। मुझे कुछ ऐसे लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला है, जो मुझे नहीं लगता कि किसी और को आसानी से मिलता है। फिल्म जगत में मेरा कोई नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि मैं काफी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे दर्शकों का इतना प्यार और उन लोगों के साथ काम करने का मौका मिला, जिनके साथ मैं काम करना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल