लाइव न्यूज़ :

"नहीं जानता नीतीश का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ, जनता उन्हें सबक सिखाएगी", शरद पवार ने इंडिया गठबंधन से जदूय के बाहर होने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 29, 2024 09:20 IST

शरद पवार ने नीतीश कुमार के सियासी यू टर्न और एनडीए के पाले में जाने पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि पता नहीं कैसे उनका अचानक हृदय परिवर्तन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने नीतीश कुमार के सियासी यू टर्न और एनडीए के पाले में जाने पर आश्चर्य जतायाएनसीपी प्रमुख पवार ने कहा कि पता नहीं कैसे नीतीश का अचानक हृदय परिवर्तन हो गयानीतीश ने एनडीए के साथ जाकर बहुत बड़ी भूल की है, जनता उन्हें सबक सिखाएगी

मुंबई: नीतीश कुमार ने बिहार में बीते रविवार को ऐसा सियासी पैंतरा चला, जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। जी हं, नीतीश कुमार ने सियासत में यू टर्न लेते हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया को नमस्ते कहते हुए एनडीए के पाले में जा मिले। इसे लेकर इंडिया गठबंधन के संस्थापकों में से एक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने आश्चर्य जताया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार एनसीपी चीफ शरद पवारबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'महागठबंधन' या विपक्ष के इंडिया गठबंधन से बाहर निकलकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ जाने के फैसले से हैरान हैं।

एनसीपी प्रमुथ शरद पवार ने बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर आश्चर्य जताया कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार का अचानक हृदय परिवर्तन किस कारण से हुआ, जो 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए गठित इंडिया गठबंधन के मुख्य लोगों में शामिल थे।

शरद पवार ने कहा कि नीतीश ने एनडीए के साथ जाकर बहुत बड़ी भूल की है और जनता ही उन्हें भविष्य में सबक सिखायेंगे।

बिहार में महागठबंधन सरकार को भंग करने के लिए नीतीश कुमार पर हमला करते हुए शरद पवार ने कहा, “वह इंजिया गठबंधन में भाजपा के खिलाफ मजबूत भूमिका निभा रहे थे। मुझे नहीं पता कि अचानक क्या हुआ, लेकिन भविष्य में जनता उन्हें उनकी भूमिका के लिए सबक जरूर सिखाएगी।''

शरद पवार ने कहा कि इतने कम समय में ऐसी स्थिति पहले उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा, “पटना में रविवार को जो कुछ भी हुआ, ऐसी स्थिति इतने कम समय में पहले कभी नहीं देखी गई थी। मुझे याद है कि यह नीतीश कुमार ही थे, जिन्होंने सभी गैर-भाजपा दलों को पटना बुलाया था। उनकी भूमिका भी ऐसी ही थी लेकिन पिछले 10-15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने इस विचारधारा को छोड़ दिया और आज बीजेपी में शामिल होकर सरकार बना ली। पिछले 10 दिनों में ऐसा नहीं लगा कि वह ऐसा कोई कदम उठाएंगे।”

मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार की सुबह में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और शाम होते-होते एनडीए के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेकर बिहार की सत्ता और अपनी पार्टी जदयू पर मजबूत पकड़ बनाये रखी।

नीतीश कुमार ने 18 महीने के महागठबंधन सरकार को छोड़कर एक बार फिर राजद और कांग्रेस से अपना नाता तोड़ते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में वापस लौट गये हैं। यह चौथी बार है जब नीतीश कुमार ने गठबंधनों के बीच बदलाव किया है। वह वैचारिक विवादों को लेकर 2013 से ही पाला बदल रहे थे।

नीतीश कुमार ने रविवार को राज्यपाल के समक्ष अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि महागठबंधन में अभूतपूर्व स्थितियों को देखने के बाद उन्होंने सरकार को भंग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर स्थितिया उनके अनुकूल नहीं थीं। पार्टी के नेताओं के विचार-विमर्श करने के बाद महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। 

टॅग्स :शरद पवारनीतीश कुमारNCPजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमुंबईबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत