लाइव न्यूज़ :

गलती से भी कोलकाता मत जाना: गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने लोगों से कहा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:02 IST

Open in App

पणजी, सात दिसंबर पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को स्थानीय लोगों से अपील की, कि वे “गलती से भी” कोलकाता न जाएं। किसी का नाम लिए बिना सावंत ने, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना देवी शांतदुर्गा से करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों और अन्य पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि नाइक के भाजपा में शामिल होने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री पोंडा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस और भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे भी मौजूद थे।

सावंत ने कहा, “कोई दिल्ली से आता है (आम आदमी पार्टी), तृणमूल आती है और एमजीपी (गोवा में आगामी चुनाव के लिए) उसके साथ गठबंधन करती है।” मुख्यमंत्री ने तृणमूल और ‘आप’ दोनों दलों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “हमारे लोग दिल्ली नहीं जाते। और गलती से भी कोलकाता नहीं जाते। मैं आपको सच बता रहा हूं। वहां (कोलकाता) कभी मत जाना। आपको पता है वहां (पश्चिम बंगाल) चुनाव के बाद क्या हुआ था? क्या आप वैसी ही हिंसा गोवा में चाहते हैं?” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना सावंत ने कहा कि कुछ नेता उन्हें देवी शांतदुर्गा से भी बड़ा बता रहे हैं।

सावंत ने कहा, “क्या वे पागल हो गए हैं? वे उनकी (ममता) तुलना देवी से कर रहे हैं। हमें उन्हें बताना होगा कि उनकी तुलना हमारी देवी शांतदुर्गा से नहीं हो सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है