लाइव न्यूज़ :

मुल्लापेरियार बांध पर गलत जानकारी नहीं दें, तमिलनाडु ने केवल 500 क्यूसेक पानी छोड़ा: मंत्री

By भाषा | Updated: October 30, 2021 19:36 IST

Open in App

चेन्नई, 30 अक्टूबर तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को मीडिया से कहा कि वह दोनों राज्यों - तमिलनाडु और केरल- के हित और भलाई को देखते हुए मुल्लापेरियार बांध पर गलत जानकारी नहीं दे। साथ ही कहा कि केवल 500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु राज्य जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा छोड़ा गया और इस बाबत केरल को पूर्व में सूचना दी गई थी। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में 514 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी दी गई।

केरल द्वारा शुक्रवार को बांध का पानी को छोड़े जाने संबंधी कथित गलत खबरों के लिए मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने एक बयान में कहा, '' ऐसा प्रतीत होता है कि मीडिया के एक वर्ग द्वारा मुल्लापेरियार बांध पर जानबूझकर गलत रिपोर्ट की गई। संबंधित राज्यों के हित और भलाई को देखते हुए इससे बचा जाना चाहिए।''

मंत्री ने कहा कि मदुरै क्षेत्रीय जल संसाधन विभाग ने जलाशय में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए बांध को खोलने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ''यह 28 अक्टूबर की सुबह जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों द्वारा खोला गया था क्योंकि बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। तय दिशा-निर्देशों के अनुसार केरल सरकार को पहले ही सूचना दी गई थी और केरल के जल संसाधन मंत्री और केरल के अधिकारियों की उपस्थिति में पानी छोड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान