लाइव न्यूज़ :

बाधाओं के आगे घुटने ना टेकें : अपर्णा सेन ने महिला फिल्म निर्माताओं से कहा

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई मशहूर फिल्मकार अपर्णा सेन ने सभी महिला निर्देशकों से राह में आने वाली बाधाओं के आगे घुटने ना टेकने और सपने पूरे करने का आग्रह किया।

सेन ने रविवार को कहा कि बतौर निर्देशक अपनी पहचान बनाने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन निर्माता के तौर पर शशि कपूर का साथ मिलने से उन्हें बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म लाने में मदद मिली। ‘मिस्टर एंड मिसेज़ अय्यर’ की निर्देशक ने फिल्मकार सत्यजीत रे और अपने परिवार का इस सफर में साथ देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।

केरल राज्य फिल्म विकास निगम (केएसएफडीसी) द्वारा यहां एक पटकथा लेखन कार्यशाला के दौरान महिला फिल्म निर्माताओं से बातचीत में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सेन ने अपने दशकों लंबे फिल्मी करियर के अनुभव को युवा निर्देशकों के साथ साझा किया।

सेन ने 1981 में आई फिल्म ‘36 चौरंघी लेन’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।

केएसएफडीसी द्वारा महिला निर्देशकों की तलाश करने के लिए चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने कार्यशाला का उद्घाटन किया, जिसमें सेन मुख्य अतिथि थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह