लाइव न्यूज़ :

बांटने वाली राजनीति के झांसे में न आएं लोग: आजाद ने क्रिसमस समारोह में कहा

By भाषा | Updated: December 25, 2021 23:11 IST

Open in App

जम्मू, 25 दिसंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में क्रिसमस समारोह में शामिल हुए और लोगों से कहा कि वे बांटने वाली राजनीति के झांसे में न आएं।

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, "सरपंच, जिला और ब्लॉक विकास परिषदों, संसद सदस्य या विधानसभा सदस्य का चुनाव जीतने के लिए हम लोगों को कब तक विभाजित करेंगे।"

आजाद ने कहा, "आप अपने अच्छे काम, मानव सेवा और राजनीति के दम पर जो चाहें हासिल कर सकते हैं। लोगों को बांटने और नफरत फैलाने से हमारे देश, धर्म और समाज को ही नुकसान होगा।"

उन्होंने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि लोग अपनी इच्छा से धर्मांतरित हो रहे हैं, न कि तलवारों के दम पर।

बाद में, पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह ईसाई समुदाय को बधाई देने और शांति, भाईचारे के लिए तथा कोविड-19 महामारी के खात्मे के लिए प्रार्थना करने के वास्ते क्रिसमस समारोह में शामिल हुए।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा भी यहां एक गिरजाघर में क्रिसमस समारोह में शामिल हुए और समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भी इस अवसर पर शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे