लाइव न्यूज़ :

भाजपा के जाति धर्म के जाल में न फंसें, मुद्दों के आधार पर ही वोट दें : बघेल

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:37 IST

Open in App

लखनऊ, 22 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से आह्वान किया कि वे आगामी प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जाति और धर्म की राजनीति के जाल में फंसने के बजाय मुद्दों के आधार पर वोट डालें।

बघेल ने बख्शी का तालाब क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ललन कुमार के पक्ष में आयोजित किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जाति-धर्म की राजनीति में उलझाकर देश को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक भावनाएं भड़का कर सत्ता हासिल करने में माहिर भाजपा को मुद्दों के आधार पर मतदान कर जवाब दिया जा सकता है और ऐसा करके देश को भी बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लिहाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी मतदाता जाति और धर्म के बजाए मुद्दों के आधार पर वोट डालें।

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दिए जाने की जरूरत पर जोर देते हुए बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है और वहां समर्थन मूल्य से अधिक धान की खरीदारी हो रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनाएं तो यहां भी ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं और धान की खरीद होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने रैली में कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान, नौजवान समेत हर इंसान परेशान है क्योंकि राज्य की भाजपा सरकार ने सभी सरकारी भर्तियों के पर्चे लीक करवा दिए और उसके राज में 40 बड़े घोटाले हुए हैं।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सच्चा हिन्दू करुणावादी होता है जबकि भाजपा के लोग हिंदुत्ववादी हैं और उन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है।

ललन कुमार ने किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगा साथ ही किसानों और आम जन का बिजली का भी माफ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा