लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा को हटाकर भाजपा से सक्षम सरकार, ईमानदार मुख्यमंत्री की उम्मीद न करें : सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 14:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 जुलाई मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर कर्नाटक को “खराब सरकार” देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि येदियुरप्पा को हटाने से राज्य को सक्षम सरकार और ईमानदार मुख्यमंत्री मिलेगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने आप में एक “भ्रष्ट पार्टी” है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता येदियुरप्पा के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है।

सिद्धरमैया ने कहा, “येदियुरप्पा ने कर्नाटक को खराब सरकार दी। उन्होंने असमर्थ सरकार दी जो भ्रष्ट थी और विकास के पक्ष में नहीं थी।” यहां संवाददाताओं से बातचीत में, उन्होंने याद दिलाया कि वह पिछले छह-सात महीने से पुष्ट सूचना के आधार पर कह रहे थे कि येदियुरप्पा को हटाया जाएगा लेकिन किसी ने नहीं माना और इससे इनकार करते रहे लेकिन आज यह सच साबित हो गया।

उन्होंने कहा, “येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने से मुझे ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं है कि एक सक्षम सरकार या एक ईमानदार मुख्यमंत्री आएगा क्योंकि भाजपा खुद एक भ्रष्ट पार्टी है, भाजपा के मंत्री भ्रष्ट मंत्री हैं, इसलिए कोई भी आए, यह फिर से भ्रष्ट एवं असमर्थ सरकार ही रहेगी।”

पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भाजपा के आलाकमान का फैसला मानेंगे। 78 वर्षीय दिग्गज लिंगायत नेता ने यह भी कहा कि पार्टी आलाकमान 25 जुलाई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके भविष्य पर निर्देश देगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी शिवकुमार ने कहा, “हम इसके बारे में (येदियुरप्पा को हटाने के बारे में) कह रहे थे...यह उनकी पार्टी का मामला है, वे जो चाहते हैं उन्हें करने दीजिए...हमें उनके पार्टी के मामलों से कुछ लेना-देना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह