लाइव न्यूज़ :

फर्जी ऑक्सीमीटर ऐप डाउनलोड नहीं करें, चोरी हो सकता बायोमेट्रिक डाटा : तमिलनाडु पुलिस

By भाषा | Updated: June 16, 2021 15:31 IST

Open in App

चेन्नई, 16 जून (भाष) कोविड-19 महामारी के कारण ऑक्सीमीटर की मांग में वृद्धि के बीच तमिलनाडु पुलिस ने लोगों को फर्जी ऑक्सीमीटर ऐप डॉउनलोड करने को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि इससे उनके फोन से व्यक्तिगत व बायोमेट्रिक डाटा चोरी हो सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों की चिंताओं का दोहन साइबर अपराधी उपयोगकर्ताओं को संदिग्ध लिंक और एप्लीकेशन भेज कर कर रहे हैं जिससे व्यक्तिगत जानकारी और उंगलियों के निशान जैसे बायोमेट्रिक डाटा की चोरी हो सकती है।

तमिलनाडु पुलिस ने यहां जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘इस तरह का एक गोरखंधधा साइबर अपराधियों द्वारा फर्जी ऑक्सीमीटर ऐप के जरिये किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऐप से खून में ऑक्सीजन का स्तर नापा जा सकता है।’’

परामर्श में कहा गया कि फिंगरप्रिंट सेंसर से रक्त में ऑक्सीजन का स्तर मापने का दावा करने वाले फर्जी ऐप डाउनलोड करते ही उपयोगकर्ता को एसएमएस कर मोबाइल के विभिन्न फीचर तक पहुंच की अनुमति मांगी जाती है। अनुमति देने पर साइबर अपराधी ओटीपी, फोन में रखे पासवर्ड, कार्ड की जानकारी, फोटो, फोन नंबर और यहां तक बायोमेट्रिक जैसी संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकते हैं और उनका इस्तेमाल बैंकिंग सेवा और फोन में मौजूद अन्य संवेदनशील ऐप का उपयोग करने के लिए कर सकते हैं।

पुलिस ने कहा, ‘‘ये ऐप खून में ऑक्सीजन का स्तर कैमरे पर उंगली रखने और टॉर्च की रोशनी उंगली पर डालने के आधार पर नापने का दावा करते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध ऐप आपकी उंगलियों के निशान ले लेते हैं। इसका इस्तेमाल फर्जीवाड़ा कर आधार से जुड़ी लेनदेन प्रणाली में उंगलियों के निशान को प्रमाणित करने में किया जा सकता है।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों ने लोगों को पहले भी इस तरह की धोखधाड़ी को लेकर चेतावनी जारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos