लाइव न्यूज़ :

भगवान के नाम पर राजनीति न करें : मंत्री

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:34 IST

Open in App

चेन्नई, छह सितंबर तमिलनाडु हिन्दू धार्मिक एवं परमार्थ धर्मादा विभाग मंत्री पी के सेकर बाबू ने सोमवार को भाजपा से अपील की कि वह भगवान के नाम पर राजनीति न करे और महामारी को देखते हुए गणेश चतुर्थी के अवसर पर जुलूस न निकाले।

यह उल्लेख करते हुए कि यदि पूजा घर पर की जाती है तो भी भगवान गणेश मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे, मंत्री ने कहा कि इसीलिए सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार प्रतिमा विसर्जन जुलूस की अनुमति न देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उल्लंघन हुआ तो सरकार मूकदर्शक नहीं रहेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा फैसले का विरोध किए जाने के मुद्दे पर मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भगवान के नाम पर राजनीति न करने और जुलूस न निकालने की अपील करता हूं।’’

सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए भाजपा ने कहा है कि जब अन्य ढील दी गई हैं तो धार्मिक जुलूस पर क्यों रोक लगाई जा रही है।

गणेश चतुर्थी आगामी 10 सितंबर को है।

हिन्दू मुन्नानी संगठन ने सरकार से जुलूस पर रोक लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे