लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शिवकुमार की समर्थकों से दिल्ली न जाने की अपील, पेशी के दौरान अदालत में घुस गये थे समर्थक

By भाषा | Updated: September 16, 2019 06:27 IST

शिवकुमार के भाई डी के सुरेश ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अनुरोध मेरे भाई डी के शिवकुमार की तरफ से भी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और डी के शिवकुमार के सभी शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे मंगलवार (17 सितंबर 2019) को दिल्ली नहीं आयें।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम अनुरोध करते हैं और इस संबंध में हर किसी से सहयोग तथा समर्थन की उम्मीद करते हैं।’’विज्ञप्ति में कहा-कानून का पालन करने वाले नागरिक होने के नाते प्रशासन एवं न्याय प्रणाली के कामकाज को सुचारू बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है।

कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने अपने समर्थकों से उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली नहीं आने की अपील की है। दरअसल शुक्रवार को धनशोधन मामले में अदालत में उनकी पेशी के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक अदालत में घुस आये थे।शिवकुमार के भाई डी के सुरेश ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उनकी इस अपील का जिक्र करते हुए कहा कि शिवकुमार ने अपने समर्थकों से मंगलवार को दिल्ली नहीं आने की अपील की है जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से संबंधित मामले में उन्हें विशेष अदालत में पेश किये जाने की संभावना है। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मामले में ईडी द्वारा उनसे हिरासत में पूछताछ चार दिन 17 सितंबर तक बढ़ा दी थी।सुरेश ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह अनुरोध मेरे भाई डी के शिवकुमार की तरफ से भी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और डी के शिवकुमार के सभी शुभचिंतकों से अनुरोध करता हूं कि वे मंगलवार (17 सितंबर 2019) को दिल्ली नहीं आयें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी लोगों से राज्य में अपने संबंधित स्थान पर रहने का अनुरोध करते हैं क्योंकि दिल्ली में अधिक लोगों के आने से प्रशासन एवं न्यायपालिका को परेशानी होगी।’’उन्होंने कहा, ‘‘कानून का पालन करने वाले नागरिक होने के नाते प्रशासन एवं न्याय प्रणाली के कामकाज को सुचारू बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम अनुरोध करते हैं और इस संबंध में हर किसी से सहयोग तथा समर्थन की उम्मीद करते हैं।’’ कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक शिवकुमार (57) तीन सितंबर को गिरफ्तारी के बाद से ईडी की हिरासत में हैं।

टॅग्स :कांग्रेसकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो