लाइव न्यूज़ :

वाहनों की जांच न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर ही ध्यान दें: मुंबई पुलिस आयुक्त ने यातायात पुलिस से कहा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:50 IST

Open in App

मुंबई, चार अगस्त मुंबई पुलिस के आयुक्त हेमंत नागराले ने यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया है कि वे वाहनों को रोककर उनकी जांच नहीं करें बल्कि यातायात के नियमन को प्राथमिकता में रखें।

पिछले सप्ताह जारी आदेश में शीर्ष अधिकारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुगम रखने के लिए तैनात कर्मी प्रायः व्यस्त मार्गों पर जांच के लिए वाहनों को रोकते देखे गए हैं, जिससे जाम की समस्या पैदा होती है।

आदेश में कहा गया कि यातायात पुलिसकर्मी से वाहन जांच की उम्मीद नहीं रखी जाती है और उन्हें केवल यातायात व्यवस्था बनाए रखने और वाहनों के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए।

नागराले ने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उन वाहनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो मोटर वाहन अधिनियम और यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने यातायात कर्मियों को किसी भी तरह की जांच नहीं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त ‘नाकाबंदी’ के दौरान यातायात पुलिसकर्मी सिर्फ यातायात संबंधी नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर सकते हैं। उस दौरान वे वाहन की जांच नहीं करेंगे। और अगर इस आदेश का कड़ाई से पालन नहीं किया गया तो यातायात पुलिस खंड के प्रभारी निरीक्षक को ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे