लाइव न्यूज़ :

जनसंख्या नियंत्रण पर किसी की राय से सरोकार नहीं, हम अपना काम बता सकते हैं : नीतीश कुमार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:56 IST

Open in App

पटना, 10 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग पर मंगलवार को कहा ‘‘जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अगर कोई व्यक्ति अपनी बातों को सामने रखता है तो इससे मुझे कोई मतलब नहीं है, हम अपना काम बता सकते हैं।’’

स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का मंगलवार को शिलान्यास, कार्यारम्भ, उद्घाटन एवं लोकार्पण करने के बाद पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून अपनी जगह है, अगर कोई राज्य इसको लेकर कानून बनाना चाहे तो यह उसका अधिकार है।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शुरू से ही हम ने बिहार में अध्ययन और आकलन किया है। आकलन में यह बात सामने आयी है कि पति-पत्नी में अगर पत्नी पढ़ी-लिखी है तो प्रजनन दर कम है। पहले बिहार में प्रजनन दर चार प्रतिशत से भी अधिक थी जो अब घटकर तीन प्रतिशत से भी कम रह गई है। अगले पांच-सात साल के दौरान बिहार में प्रजनन दर घटकर दो प्रतिशत तक आने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अगर कोई व्यक्ति अपनी बातों को सामने रखता है, तो इससे मुझे कोई मतलब नहीं है, हम अपना काम बता सकते हैं। दिल्ली में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक को लेकर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू