लाइव न्यूज़ :

इस भ्रम में नहीं रहें कि कोरोना वायरस खत्म हो गया है : येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:08 IST

Open in App

बेंगलुरू, 21 जून राज्य में लॉकडाउन में और छूट दिए जाने के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को लोगों से कहा कि इस ‘‘भ्रम’’ में नहीं रहें कि कोविड-19 महामारी खत्म हो गई है । मुख्यमंत्री ने उनसे सतर्क रहने तथा एहतियाती उपाय बरतने की अपील की।

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘आज से हमने कुछ जिलों को छोड़कर लगभग हर चीज में छूट दे दी है लेकिन इस भ्रम में नहीं रहिए कि कोविड-19 खत्म हो गया है। हमें मास्क पहनना होगा, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और नियमित रूप से अपने हाथ धोने होंगे।’’

उन्होंने यहां को-ऑपरेटिव विभाग के एक कार्यक्रम में लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस पूरी तरह समाप्त होने तक सावधानी बरतें।

कर्नाटक ने सोमवार से बेंगलुरू सहित 17 जिलों में कोविड-19 पाबंदियों में ढील दी है जहां संक्रमण दर पांच फीसदी से कम हो गई है। अब सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खुली रहेंगी और सार्वजनिक परिवहन 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे।

होटल, क्लब और रेस्तरां भी शाम पांच बजे तक 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

इससे पहले दिन में येदियुरप्पा ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि कोविड-19 के मामलों की संख्या में काफी कमी आई है, लेकिन कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एहतियाती उपाय अपनाएं और खुद का टीकाकरण कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह