लाइव न्यूज़ :

आतिशबाजी को धर्म से नहीं जोड़ें, लोगों को सांस लेने दें: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को विपक्षी दलों से आतिशबाजी को धर्म से नहीं जोड़ने और राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए बच्चों व बुजुर्गों की जान जोखिम में नहीं डालने की अपील की।

उन्होंने केंद्र से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को दिवाली के दौरान पराली जलाने से रोकने के लिए अनिवार्य परामर्श जारी करने का आग्रह भी किया।

राय ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कुछ लोग पटाखे जलाने को धर्म से जोड़कर आम आदमी पार्टी सरकार की प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई को नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करना चाहते हैं...मैं उनसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि दिल्ली के बच्चों तथा बुजुर्गों की जिंदगी से खिलवाड़ ना करें। राजनीति करने के लिए कई अन्य मुद्दे हैं... कृपया लोगों को सांस लेने दें।’’

राय ने कहा, ‘‘दिवाली, दीयों का त्यौहार है, पटाखे जलाने का नहीं।’’

राय ने कहा कि जब कोरोना वायरस संक्रमण फैलना शुरू हुआ था तब देश भर में उपासना स्थल बंद कर दिये गये। उन्होंने कहा, ‘‘यह धर्म का मामला नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रख रही है और इसके साथ-साथ बच्चों व बुजुर्गों की जान भी बचा रही है। ’’

दिल्ली सरकार ने आतिशबाजी के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए 27 अक्टूबर को ‘पटाखे नहीं दीये जलाओ’ अभियान शुरू किया था। पटाखे जलाने में संलिप्त पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के संबद्ध प्रावधानों और विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 28 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री व उन्हें जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में दीपावली से एक दिन पहले वायु गुणवत्ता पिछले पांच साल की तुलना में सबसे बेहतर है।

राय ने कहा, ‘‘अनुकूल मौसमी दशाएं और सरकार के प्रदूषण रोधी अभियान को लोगों के समर्थन के कारण ही अक्टूबर में पांच साल में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता रही।’’

पर्यावरण मंत्री ने कहा, “मैं केंद्र से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को कम से कम दिवाली के दौरान पराली जलाने से रोकने के लिए एक अनिवार्य परामर्श जारी करने का भी आग्रह करता हूं ताकि त्योहार के बाद लोग आसानी से सांस ले सकें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर में औसतन वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 173 थी, जो पिछले पांच साल की तुलना में सबसे कम थी। साथ ही कहा कि अक्टूबर महीने की औसत एक्यूआई, 2020 में 265, 2019 में 234, 2018 में 269 और 2017 में 284 थी।

उन्होंने कहा कि 13,000 किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं और पटाखा रोधी अभियान के तहत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

धूल से होने वाले प्रदूषण के रोकथाम अभियान के तहत धूल नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले 406 निर्माण स्थलों पर 1.23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

राय ने कहा कि पूसा निर्मित जैव- अपघटक जो 15 से 20 दिनों में पराली को खाद में बदल सकता है, उसका दिल्ली में 1,700 एकड़ कृषि भूमि पर छिड़काव किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल