लाइव न्यूज़ :

मेकेदातु को अनुमति मिलने तक तमिलनाडु की परियोजना को मंजरी नहीं दें: बोम्मई ने केंद्र से कहा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बृहस्पतिवार को केंद्र से अनुरोध किया कि जब तक उनकी सरकार की मेकेदातु परियोजना को मंजूरी नहीं दी जाती तब तक तमिलनाडु की अंतर-राज्यीय कावेरी-वैगई-गुंडर नदी जोड़ने की परियोजना को मंजूरी नहीं दी जाए।

बोम्मई ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ कई परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने मंत्री से कर्नाटक सरकार से परामर्श किए बिना गोदावरी-कावेरी-कृष्णा-महानदी नदी जोड़ने की परियोजना पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार नहीं करने का अनुरोध किया।

बोम्मई ने अपर भद्रा परियोजना के लिए राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा भी देने का आग्रह किया। बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘तमिलनाडु (कावेरी-वैगई-गुंडर) नदी जोड़ो परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मैंने केंद्र से कहा है कि जब तक हमारी मेकेदातु परियोजना को मंजूरी नहीं दी जाती है तब तक उस परियोजना को मंजूरी नहीं दी जाए।’’

कर्नाटक पहले ही उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर जल संसाधन मंत्रालय को तमिलनाडु सरकार की प्रस्तावित कावेरी-वैगई-गुंडर लिंक परियोजना के लिए अनुमति देने रोक का निर्देश देने का अनुरोध कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर