लाइव न्यूज़ :

भाजपा के अनुचर के तौर पर काम न करें, तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने सॉलिसिटर जनरल से कहा

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:15 IST

Open in App

कोलकाता, चार जुलाई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात को लेकर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के खिलाफ रविवार को भी हमलावर तेवर बरकरार रखे और प्रदेश में सत्ताधारी दल के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता को भगवा खेमे के अनुचर के तौर पर काम नहीं करना चाहिए।

ओब्रायन ने एक ट्वीट में कहा कि मेहता को किसी भी मामले में एक आरोपी का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए न ही उन्हें सलाह देनी चाहिए। कभी टीएमसी के कद्दावर नेता रहे अधिकारी नारद टेप मामले और शारदा चिटफंड घोटाले में आरोपी हैं।

ओब्रायन ने कहा, “अनुचित। निष्पक्ष तरीके से काम करें। भाजपा के अनुचर के तौर पर नहीं।” मेहता ने हालांकि अधिकारी से मुलाकात से इनकार किया और कहा कि भाजपा नेता बिना किसी पूर्व सूचना के उनके घर आए थे।

संसद के उच्च सदन के सदस्य ने सॉलिसिटर जनरल पर निशाना साधते हुए कहा, “मामला सामने आने के बाद आपने स्पष्टीकरण दिया…।”

वहां “हितों के टकराव” को इंगित करते हुए उन्होंने कहा, “यहां तक कि एक लोक अभियोजक (सॉलिसिटर जनरल जैसे उच्च पद को तो छोड़िए) भी आरोपी का प्रतिनिधित्व या उसे सलाह नहीं दे सकता।”

पार्टी के एक अन्य राज्य सभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि वह और लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और सॉलिसिटर जनरल मेहता को हटाए जाने का दबाव बनाएंगे।

रॉय ने शनिवार को कहा कि उन्हें हटाने की मांग संबंधी एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी भेजा गया है।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर भी आलोचना की और कहा कि भगवा पार्टी को देश के लोगों को इसका जवाब देना है।

रॉय ने कहा, “एलपीजी का दाम 1000 रुपये के निशान के करीब पहुंच रहा है, लेकिन आम आदमी की पीड़ा से भाजपा सरकार को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा।”

उन्होंने राफेल विमान सौदे की भी “पारदर्शी जांच” की मांग की।

टीएमसी सांसद ने कहा, “शुरुआती बोली में राफेल लड़ाकू विमान के दाम क्यों तीन बार ऊपर गए? रक्षा मंत्रालय ने उसके बाद भी सौदा क्यों किया। हम जवाब चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह