लाइव न्यूज़ :

बिहार: गधे की लात से भैंस ने तोड़ा दम, गधा और उसके मालिक के खिलाफ FIR की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2022 18:52 IST

थानाध्यक्ष ने बताया कि गधे का मालिक इलियास हुसैन नाम का शख्स है और वह अपने गधे से गिट्टी ढुलाई करा रहा था। इस दौरान रास्ते में मुनि चौधरी की भैंस चारा खा रही थी। बिगड़ैल गधे ने चारा खा रही भैंस को इतनी जोर से मारा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले में आवेदन के आधार पर कर रही है जांचइससे पहले भी यह गधा एक गाय की ले चुका है जान

पटना:बिहार में रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के सहिनाव गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बिगड़ैल गधे ने एक मोटी-तगडी भैंस को दुलत्ती में मार डाला। गधे ने चारा खा रही भैंस को इतनी जोर से मारा कि बेचारी ने वहीं दम तोड दिया। अब मरने वाली भैंस के मालिक मुनि चौधरी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इसमें गधे और उसके मालिक इलियास हुसैन दोनों को अभियुक्त बनाया गया है।

इधर, पूरे इलाके में एक गधे की मार से भैंस के मर जाने की घटना की जबर्दस्‍त चर्चा का विषय बन गया है। दावथ थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार के बताया कि भैंस के मालिक ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि गधे पर आरोप यह है कि उसकी एक दुलत्ती से एक मोटी तगड़ी भैंस की मौत हो गई।

गधे के इस कारनामे के लिए उसके मालिक को भी कसूरवार ठहराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गधे का मालिक इलियास हुसैन नाम का शख्स है और वह अपने गधे से गिट्टी ढुलाई करा रहा था। इस दौरान रास्ते में मुनि चौधरी की भैंस चारा खा रही थी। बिगड़ैल गधे ने चारा खा रही भैंस को इतनी जोर से मारा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया।

वहीं, मुनि चौधरी का कहना है कि उसने गधे के मालिक इलियास को कहा था कि वो भैंस के खाने तक गिट्टी की ढुलाई रोक दे। लेकिन, उन्होंने उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी बीच गधे ने भैंस को जोरदार दुलत्ती मारी, जिससे वो वहीं मर गई।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि यह गधा हिंसक और काफी बिगडैल हो चुका है। वह दूसरे जानवरों पर अक्सर हमला कर दे रहा है। इसके पहले भी उसने एक गाय की जान ले ली थी। इस दफे भैंस को मार डाला। फिलहाल, पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुटी है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया