लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की यात्रा से भारत, अमेरिका को मिलेगा एक-दूसरे के लिये अवसरें पहचानने का मौका: एसबीआई एमडी

By भाषा | Updated: February 23, 2020 22:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप सोमवार को दो दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं।इस यात्रा से द्विपक्षीय यात्राओं से सौहार्द बढ़ता है

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) दिनेश खारा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की पूर्व संध्या पर यहां कहा कि इस यात्रा में कोई व्यापार समझौता हो न या न हो पर ऐसी द्विपक्षीय यात्राओं से सौहार्द बढ़ता है तथा दोनों देशों को नये अवसरों की पहचान करने के मौके मिलते हैं।

ट्रंप सोमवार को दो दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं। खारा ने कहा, ‘‘इस तरह की यात्राओं से सौहार्द बढ़ता है और व्यापार बढ़ाने में सौहार्द सार्थक होते हैं। समझौता हो या नहीं, लेकिन भरोसा बढ़ने मात्र से ही व्यापार में पर्याप्त मात्रा में वृद्धि होती है।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की उच्चस्तरीय द्विपक्षीय यात्रा से दोनों पक्षों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। ये यात्राएं एक-दूसरे के लिये अवसरों की पहचान करने का भी अवसर देते हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता नहीं होने के बारे में खारा ने कहा कि इन निर्णयों के लिये काफी धैर्य और गहन विश्लेषण की जरूरत होती है। ऐसे निर्णयों में समय लग सकता है लेकिन इस तरह की लंबी चर्चा का सामान्यत: सकारात्मक परिणाम ही सामने आता है।

अत: इसमें समय लग सकता है लेकिन यह अर्थव्यवस्था के लिये अच्छा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन उच्च स्तरीय द्विपक्षीय यात्राओं से जो धारणाएं तैयार होती हैं, वे मुद्दों का हल निकालने में दीर्घकालिक असर वाले होते हैं। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है