लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का भारत दौरा: दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचकर निकलें

By भाषा | Updated: February 24, 2020 04:53 IST

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि 24 फरवरी की शाम को सुरक्षा कारणों के कारण दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव मार्ग (एनएच 48), धौला कुआं, चाणक्यपुरी, एसपी मार्ग, आरएमएल गोल चक्कर और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को यातायात प्रभावित होने की संभावना है। नयी दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा उपायों के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को यातायात प्रभावित होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ट्रंप अपने परिवार समेत उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ सोमवार को 36 घंटे के भारतीय दौरे पर भारत आ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी परामर्श में कहा गया है कि 24 फरवरी की शाम को सुरक्षा कारणों के कारण दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव मार्ग (एनएच 48), धौला कुआं, चाणक्यपुरी, एसपी मार्ग, आरएमएल गोल चक्कर और आस-पास के क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

परामर्श के अनुसार मंगलवार को दोपहर से शाम चार बजे तक मोती बाग, चाणक्यपुरी, इंडिया गेट, आईटीओ के आसपास के क्षेत्रों, दिल्ली गेट, मध्य दिल्ली और नयी दिल्ली के आस-पास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। शाम को चाणक्यपुरी, आरएमएल गोल चक्कर, धौला कुआं, दिल्ली छावनी, दिल्ली-गुड़गांव रोड (एनएच 48) और आस-पास के क्षेत्रों में भी यातायात प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने मोटर चालकों और यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इन क्षेत्रों में यात्रा करने की योजना बनाते समय इन बातों को ध्यान में रखें। यात्रियों को आवश्यक यातायात बदलावों की जानकारी के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट और इसके ट्विटर हैंडल को चेक करते रहने की सलाह दी गई है। ट्रंप, पत्नी मेलानिया ,बेटी इवांका , दामाद जेरेड कुशनर और उच्च-स्तरीय अमेरिकी अधिकारियों के साथ सोमवार सुबह अहमदाबाद पहुंचेंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे जहां से वह अमेरिका रवाना होंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रादिल्लीट्रैफिक नियमडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया