लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में 'Namaste Trump' को संबोधित करने के बाद आगरा जाएंगे राष्ट्रपति ट्रंप, तैयारियां पूरी, जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

By भाषा | Updated: February 23, 2020 15:21 IST

आगरा के आयुक्त ने कहा कि ट्रंप का काफिला हवाईअड्डे से ताजमहल के बीच 13 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा और इस दौरान रास्ते में हजारों कलाकार विशेष प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य शहर में पुरानी सड़कों की मरम्मत हो रही है, सड़क डिवाइडरों को पेंट किया जा रहा है और अ‍वैध बैनरों को हटाया जा रहा है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 17वीं शताब्दी में ताजमहल बनवाया था।

ब्रज की संस्कृति और आगरा की स्थापत्य कला की विरासत को दिखाने वाली चित्रों से शहर की दीवारों को सजाने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए कई स्थानों पर विक्टोरियाई शैली वाले लैम्प लगाए गए हैं और ताजमहल के प्रांगण को भी सजाया जा रहा है। ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम ‘ नमस्ते ट्रंप’ को संबोधित करने के बाद शाम में आगरा आएंगे। आगरा में शहर प्रशासन ने ‘आगरा का बेहतरीन चेहरा’ दिखाने की पूरी तैयारी कर ली है।

आगरा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ हम पूरी तरह से तैयार हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल को बेहतरीन आगरा दिखाने की इच्छा है। खेड़िया हवाईअड्डे पर संभवत: चार बजकर 30 मिनट ट्रंप के आगमन पर सैंकड़ों कलाकार ‘मयूर नृत्य’ की प्रस्तुति करेंगे।’’ ट्रंप के पहले भारत दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद बढ़ाई गई है।

ट्रंप की इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर समेत कई अमेरिकी अधिकारी 24-25 फरवरी को मौजूद होंगे। आगरा में ट्रंप परिवार सूर्यास्त से पहले का एक घंटे का समय व्यतीत करेगा। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने बताया कि कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, अर्धसैनिक बल तथा अन्य बल शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

आगरा के आयुक्त ने कहा कि ट्रंप का काफिला हवाईअड्डे से ताजमहल के बीच 13 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा और इस दौरान रास्ते में हजारों कलाकार विशेष प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत करेंगे। मुख्य शहर में पुरानी सड़कों की मरम्मत हो रही है, सड़क डिवाइडरों को पेंट किया जा रहा है और अ‍वैध बैनरों को हटाया जा रहा है।

इसके साथ ही जिस रास्ते से ट्रंप का काफिला गुजरेगा, वहां की दीवारों पर ब्रज शैली में पेंटिंग की जा रही हैं। वहीं ताजमहल के परिसर में संगमरमर और चूनापत्थर को साफ किया जा रहा है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 17वीं शताब्दी में ताजमहल बनवाया था। इसका निर्माण 20 वर्षों में पूरा हुआ था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पआगराअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया