लाइव न्यूज़ :

भारत पहुंचने के घंटे भर पहले डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी में किया ट्वीट, लिखी ये बात 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 10:30 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘‘नमस्ते ट्रंप’’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर आज कहा है कि ट्रंप का भारत दौरा दोनों देशों के बीच की दोस्ती को और मजबूती देगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। सुबह 11.40 बजे डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पहुंचने के महज डेढ घंटे पहले हिंदी में ट्वीट किया। डोनाल्ड ने ट्वीट कर लिखा, ''हम भारत आने के लिए तत्पर हैं । हम रास्ते में हैं कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!''

अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे। उनका प्लेन गुजरात के अहमदाबाद में लैंड करेगा। अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप का नागरिक अभनिंदन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी वहां ट्रंप के साथ मौजूद रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी होंगी। इसके अलावा ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी आ रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत उनकी यात्रा का इंतजार कर रहा है और इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और अधिक मजबूत होंगे । प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत आपकी यात्रा का इंतजार कर रहा है । आपकी यात्रा से निश्चित तौर पर दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे । आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी ।’’। 

अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी पत्नी मेलानिया के साथ गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘‘नमस्ते ट्रंप’’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का यह पहला भारत दौरा है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया